सार्वजनिक प्याऊ का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। अनंत मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने अपने 22 वर्ष पीड़ित मानवता की सेवा में सेवारत रहते हुए गुजारे एवं अपने 23 वर्ष के प्रवेश पर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया । डॉ . बी . के . पांसे एवं डॉ . माणिक पांसे ने वर्ष 2000 में इस सोच के साथ कि सभी को एक छत के नीचे अच्छी एवं किफायती स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध करवाने हेतु अनंत मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत की जिसमें प्रारंभ से ही न्यूरो ऑर्थो जनरल सर्जरी स्त्री एवं प्रसूति रोग , रेडियोलॉजी , नाक कान गला विभाग नेत्र रोग एवं सुसज्जित ICU / OT प्रावधान था , आज अनंत मल्टी स्पेशियलिटी ने 22 वर्ष पूर्ण कर लिए है साथ ही नई पीढ़ी ने दुगने जोश के साथ काम करना चालू किया है अब यँहा C.T. / DEXA स्कैन , वायरोलॉजी लैब श्वसन रोग विभाग भी जुड़ गया है । हम सभी आने वाले समय में इस हॉस्पिटल को नई ऊँचाईयो तक ले जाने की कामना करते हैं ।



