अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर प्राण घातक हमला आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम

पीड़ित को रोजाना मिल रही जान से मारने की धमकियां

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। लड़की भगाने के शक में सोनी लाल पटेल पिता कमलेश पटेल निवासी शाही नाका चपरिया मोहल्ला जबलपुर वालो पर राज ठाकुर,मनीष पटेल,मनोज पटेल ने लोहे की वजनदार वस्तु से हमला कर दिया जिससे सोनी लाल पटेल के माथे पर गंभीर चोटे आई है। संजीवनी नगर थाने के एसआई वीरेन्द्र धुर्वे से मिली जानकारी अनुसार सोनी लाल पटेल पिता कमलेश पटेल उपरोक्त बताये पते पर रहता हूँ व पेंट,पट्टी व पेटिंग का काम करता हूं। दिनांक 10/04/2022 को शाम करीबन 7.00 बजे शाही नाका के चपरिया मोहल्ला दुर्गा मंदिर के पास जवारे विसर्जन करके घूरन मामा एवं कमलू मामा के साथ बैठा था तभी अचानक गुलाब का लड़का राज ठाकुर,मनीष पटेल,मनोज पटेल ने पुरानी रंजीश की बात को लेकर हम से रंजिश रखते थे हमसे कहने लगा तुम लोगो का रितिक ठाकुर हमारी लड़की लेकर भागा है। और मेरे साथ गंदी गंदी गली गलौज करते करते कोई बजनदार लोहे की वस्तु से मेरे माथे मे बाएं तरफ राज ठाकुर ने मार दिया बाकी अन्य लोगों ने हाथ मुक्को से मेरे साथ मारपीट कर दिए जिससे बाए हाथ की अंगुली और कोहनी में चोट आयी है और सभी एक राय होकर जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गए। उक्त घटना का प्रकरण दर्ज घायल को उपचार हेतु प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया एव आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। वही घायल के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि संजीवनी नगर थाने की पुलिस द्वारा आरोपियों को सह दी जा रही है। आरोपियों की पल पल की खबर पुलिस को है फिर भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर रही है। पुलिस द्वारा मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके कारण हमला करने वालो के हौसले बुलंद हैं। वही जब संजीवनी नगर थाने के एसआई वीरेंद्र धुर्वे से इस घटना के संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि डाक्टर की रिपोर्ट आने पर ही प्रकरण में धाराएं बड़ सकती है। एव पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिस दी जा रही है। आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88