जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम विचार मंच ने मनाई अम्बेडकर जयंती

जबलपुर दर्पण। समाजिक संस्था डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम विचार मंच के अध्यक्ष सरताज मंज़िल ने बताया के देश बी आर अम्बेडकर जी की 131 जयंती मना रहा है, बाबा साहब एक समाज सुधारक भारतीय संविधान के मसौदा समिति के अध्यक्ष और देश के पहले कानून मंत्री के रूप में उनकी भूमिकाएं प्रसिद्ध हैं। वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री, सक्रिय राजनेता, प्रख्यात वकील, श्रमिक नेता, महान सांसद, अच्छे विद्वान, मानव विज्ञानी वक्ता थे, वर्तमान समय मे अम्बेडकर जी के विचारों को गम्भीरता से आगे बढ़ाने सामाजिक ताने बाने को मजबूत करने एक न्यायपूर्ण समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए उनके सभी पहलुओं पर चिंतन करना अनिवार्य है। अम्बेडकर जी की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरताज मंज़िल, हाशिम खान, यासीन खान, अकील अंसारी, फरहान अंसारी, गुड्डू नेता, अयाज अंसारी, एवं अन्य मित्र गण उपस्तिथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page