रेत के व्यपार में घाट को लेकर चली गोली, देखें वीडियों

घायल ने अस्पताल में ली अंतिम सांस
जबलपुर। जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के इंद्राना कस्बे में मंगलवार को रेत घाट के वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच पहले तो जमकर विवाद हुआ। विवाद के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान युवक के पेट में तीन गोलियां लगी। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली चलने की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद मझौली थाने का पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंद्राना के गनियारी (हिरन नदी) घाट पर पर अवैध रेत निकालने को लेकर दो पक्षों में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी। दोपहर करीब 2:00 बजे के लगभग पनागर निवासी विकास राजपूत (38) और कटंगी पाटन निवासी उजियार सिंह (55) के बीच गनियारी घाट में रेत निकालने के को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उजियार से अपनी कार से इंद्राना देशी शराब दुकान के पास पहुंचा। इतने में विकास अपने दो साथियों नीलू गोटिया और प्रशांत राजपूत के साथ पहुंच गया। दोनों के बीच पहले तो जमकर बहस हुई इस बीच उजियार सिंह ने अपनी कार में रखी बंदूक से विकास से पर दनादन तीन फायर कर दिए। गोली लगते ही विकास जमीन पर गिर पड़ा। उसके तीन साथियों उजियार पर भी हमला कर दिया लेकिन उजियार किसी तरह अपने आप को बचाते हुए ड्राइवर के साथ कार सहित मौके से रफूचक्कर हो गया । घटना के तत्काल बाद घायल को उसके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे । उसके साथ ही घायल विकास को आनन-फानन में इलाज के लिए जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां कुछ देर में इलाज के बाद डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। गोलीकांड की इस घटना के बाद मझौली थाना और इंदिना चौकी का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मौके पर पुलिस को रोड पर कुछ खून के धब्बे और टूटी हुई बंदूक का हिस्सा घटनास्थल से मिला।
आरोपी के घर में पुलिस ने दी दबिश, सिर्फ मिली मौके पर कार : घटना के बाद पुलिस ने आरोपी उजियार के गांव में छापेमारी की लेकिन मौके पर आरोपित पुलिस को नहीं मिला। पुलिस को मौके पर आरोपित कि वह कार जरूर मिली जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। घटना के कुछ देर में घटनास्थल पर एफ एफ एल की टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए आवश्यक नमूने घटनास्थल से एकत्रित कर बारीकी से जाँच में लग गई हैं ।
इस घटना में इनका कहना हैं – मझौली थाना क्षेत्र के इन्द्रना कस्बे में उजियार से नाम के आदमी ने विकास सिंह को गोली मार दी है। गोली लगने पर उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया था जहां उसकी मौत हो गई। गोली चलाने वाले आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
श्रुतिकीर्ति सोमवंशी, ( I P S ) अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा
मनीष श्रीवास क्राईम रिपोर्टर भोपाल मध्यप्रदेश



