समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा जिला संत समाज मंडल

आश्रम में भंडारे का प्रसाद पाने बड़ी संख्या में पहुंचे थे श्रद्धालु
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय डिंडोरी में स्थित कलेक्ट्रेट के सामने सिद्ध बाबा के आश्रम में 24 घंटे का अखंड राम कीर्तन का आयोजन चल रहा था। बताया गया कि राम कीर्तन के आयोजन को लेकर जिले भर के सभी साधु, संतों सहित अन्य भक्त गणों को आमंत्रण भेजा गया था, जहां कार्यक्रम में शामिल होने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण पहुंच कर धर्म लाभ लें रहें थे। रात्रि कालीन कार्यक्रम में शामिल होने दूरदराज गांव से श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। गौरतलब है कि वर्षों से आश्रम में रह रहे संन्यासी बाबा सुखदेव गिरी नागाबाबा के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका समापन कल शनिवार को विशाल भंडारे के साथ किया गया। बताया गया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले हवन, कन्या भोजन व विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में शामिल होने जिले भर से संत समाज मंडल पहुंचा था, जिन्हें भोजन कराते हुए दक्षिणा भी दी गई है



