जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
राजा सराफ बने भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी ने जबलपुर से राजा सराफ को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया है। श्री सराफ की नियुक्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।



