स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित करेगी भाजपा

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी 7 अप्रैल से सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित हो रहे हैं। सामाजिक न्याय पखवाड़े के चौदहवें दिन कल 20 अप्रैल को प्रदेश भर में कार्यकर्ता ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाएंगे। इसी तारतम्य में भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा कल शाम 5 बजे वार मेमोरियल छावनी केंट सदर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने जानकारी दी 7 अप्रैल से प्रदेश में सामाजिक न्याय पखवाडे़ं के अंतर्गत मंडल और बूथ स्तर तक कार्यक्रम हो रहे हैं। 20 अप्रैल को कार्यकर्ता ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाएंगे। जिसके अंतर्गत स्थानीय गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों और मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जिले से सेना या अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।



