जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

भाजपा ने किया अमर शहीदों को नमन

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा द्वारा आज़ादी अमृत महोत्सव मनाते हुए अमर शहीदों को नमन किया साथ ही यादगार चौक के वार मेमोरियल में पुष्पांजलि अर्पित  करते हुए पूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन संगठन के मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा किया गया आज आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए अमर शहीदों को नमन किया। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने इस अवसर पर कहा आज हम यदि स्वतंत्र है और बाहरी दुश्मनों से सुरक्षित है तो इसके पीछे हमारे वीर शहीदों का बलिदान है और इनके त्याग को कभी भुलाया नही जा सकता है। विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि देश की रक्षा सीमा पर जब सैनिक करते हैं तब हम अपने घरों में सुरक्षित रह पाते हैं क्योंकि वे पूरे देश को अपना परिवार मानते हुए हमारे लिए अपनी जान की परवाह किये बिना दुश्मनों से लड़ते है उनके देश के प्रति इस समर्पण पर हम उन्हें नमन करते है और उनके परिजनों का सम्मान करना भी हमारा प्रथम दायित्व है। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आशीष दुबे,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,डॉ जितेंद्र जामदार आदि जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88