साँसद ने किया बरगी विधानसभा अन्तर्गत अमृत सरोवर निर्माण हेतु श्रमदान

जबलपुर दर्पण नप्र। पीएम के आह्वान पर जिले में बनाये जा रहे अमृत सरोवर निर्माण के साथ साथ जल के संरक्षण हेतु आम जन मानस के साथ सभी प्रयास कर रहे है। साँसद श्री सिंह ने बरगी विधानसभा के शहपुरा एवँ बेलखेड़ा मंडल के गाँवो में पहुँचकर श्रमदान एवँ भूमिपूजन किया। जलसंरक्षण अभियान के तहत ग्राम कुलोन,फुलर और झुरई ग्राम पंहुचे जहां उन्होंने अमृत सरोवर का भूमिपूजन करते हुए आंशिक श्रमदान किया साथ ही ग्रामीण जनो को जलसंरक्षण हेतु संबोधित किया।बारिश का 47 प्रतिशत पानी व्यर्थ चला जाता है,जिसे हम रोककर धरती के अंदर नहीं पहुंचा पाते है। जिसके कारण धरती का जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है। पहले हर व्यक्ति के लिए 5 हजार घनमीटर भू-जल उपलब्ध था,जो 2025 में सिर्फ 1500 घनमीटर रह जाएगा। 2050 तक तो प्रतिव्यक्ति 1000 घनमीटर भू-जल ही बचेगा। इस लिए अमृत सरोवर बनाए जा रहे है ताकि बारिश में तालाब भरे और जल भूमि के अंदर जाए। साँसद द्वारा ग्राम पंचायतों में साँसद निधि से रंगमंच इत्यादि निर्माण हेतु 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।



