भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले की नर्मदा आंगनवाड़ी केन्द्रों को वितरित की खाद्य व पाठ्य सामग्री

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले की नर्मदा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1,2 व मिनी आंगनवाड़ी केंद्र में सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को खाद्य सामग्री,निबू पानी एवम् पाठ्य सामग्री वितरित की गई साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का तिलक,पुष्पों व श्रीफल आदि द्वारा सम्मान किया गया उक्त कार्यक्रम श्रीमति नीता जैन जिलाकोषाध्यक्ष भाजपा जबलपुर ग्रामीण के मुख्य आतिथ्य में श्रीमती मालती व्यास जिला उपाध्यक्ष व श्रीमती संध्या ठाकुर कोषाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया कार्यक्रम में वन्दना आनंद जिलामंत्री के द्वारा पोषण आहार के बारे में जरूरी जानकारियां दी गई एव गोद ली गई दोनों आगनवाड़ी में रेस्टफिंग व अन्य सुविधाओं के लिए सक्षम अधिकारियों से तथा स्वयं के व्यय पर उक्त आवश्यकताओं को पूरा कराने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल कार्यालय मंत्री श्रीमती ज्योति राजेश भेड़ाघाट मंडल से मंडल उपाध्यक्ष श्री शिव पटेल,मंडल उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र पटेल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



