जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पैसा से किसान बिजली खरीदता है, तो बिजली देनी पड़ेगी

जबलपुर दर्पण सिहोरा सतधारा। सिहोरा तहसील के अंतर्गत हो रही विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से बिजली उपभोक्ताओं को खासे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती का आलम यह है कि यदि एक बार चली जाए तो कब आएगी भगवान ही जाने। विद्युत वितरण केंद्र मझगवां सरौली में सैकड़ों किसानों के द्वारा जन आंदोलन किया गया। किसानों का कहना है कि विद्युत विभाग के आला अधिकारियों के द्वारा पिछले करीब एक माह से 2 से 3 घंटे उपभोक्ताओं को बिजली दिया जा रहा था। जिससे उड़द मूंग और खाद्य फल फूल सब्जी सूख कर नष्ट होने की कगार में पहुंच गई थी। दूसरी तरफ कई गांव की नल जल योजना के तहत पेयजल व्यवस्था चरमरा गई थी। वहीं क्षेत्र के किसानों का आरोप है, कि विद्युत विभाग के आला अधिकारियों द्वारा 10 घंटे बिजली देने का आश्वासन दिया गया था। परंतु ग्रामीण उपभोक्ताओं को 2 से 3 घंटा बिजली देकर उपभोक्ताओं को परेशान करना, गांव के मेहनत करने वाले किसान उपभोक्ताओं की बिजली काटकर बड़े उद्योगपतियों को 24 घंटे बिजली देकर द्ववेशता पूर्ण व्यवहार करना, और विद्युत कर्मचारियों द्वारा झूठ फरेब बोल कर गरीब किसान को परेशान करने,जैसे परिस्थितियों को किसान झेलते रहा है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि गांव के सीधे साधे ग्रामीण किसानों के साथ आर्थिक और व्यवसायिक परिस्थितियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। किसान परिस्थितियों को झेलते हुए मझगवाँ, कूम्ही सतधारा, अगरिया, भाटली, सिघुली, कन्हाईदेवरी, खिरहनीकला, सैलवारा, भण्डरा, बुढ़रा, टिकरिया, बुढ़री, इस तरह दर्जनों गांव के किसान विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय मझगवाॅ मै पहुंच कर कामकाज बंद कराकर, कार्यालय में ताला लगवा दिया, और अपनी मांगों को मनवाने के लिए विद्युत विभाग के बड़े अधिकारियों से चर्चा करने बुलवाया गया। विद्युत विभाग के सिहोरा डी मोहन सिंह, जेई कुंदन यादव सूचना मिलते ही किसानों के बीच चर्चा करने पहुंच गये। चर्चा के उपरांत 8 घंटे बिजली देने का किसानों को आश्वासन दिया।

जन आंदोलन मैं सामिल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश पटेल, जितेंद्र कुमार कुर्मी, चंद्रभान उरलिया, दीपक पटेल, शारदानंद पटेल, रजनीकांत पटेल, प्रताप भानु पटेल, जयकरण राय, भारत पटेल, राहुल पटेल, सतीश पटेल, संतु पटेल, अनिल पटेल, देवीदीन पटेल, आदि किसान पदाधिकारी 24 घंटे विद्युत सप्लाई करने की मांग किया है।

सिहोरा डी मोहन सिंह का कहना है कि विद्युत वितरण केंद्र मझगवां की विद्युत सप्लाई तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही थी। बिजली सप्लाई तकनीकी खराबी को बहुत जल्द सुधार कार्य कर लिया जाएगा। वर्तमान में 8 घंटे की बिजली सप्लाई उपभोक्ताओं को दिया जाने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88