असाटी समाज के स्वास्थ्य शिविर में 400 स्वजातीय बंधुओ का हुआ परीक्षण

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी जबलपुर के स्थानीय प्रज्ञा मंडपम में असाटी समाज के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न सिर्फ 400 स्वजातीय बंधुओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बल्कि समाज के 60 चिकित्सकों के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की वैबसाइट का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम मे अखिल भारतीय स्तर से सम्मानीय डाक्टर्स, महासभा पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्रो से अतिथि एवं जबलपुर क्षेत्र के समाज बंधु बड़ी संख्या मे उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों आदरणीय श्री जागेश्वर प्रसाद जी गुप्ता, डा.एच.एन.नायक इंदौर, महासभा अध्यक्ष वीरेन्द्र जी, मुख्य संरक्षक अशोक गुप्ता , डा अमित असाटी रायपुर, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शशि के.के.असाटी , डा.प्रकाश असाटी को ससम्मान मंचासीन कराया गया। अनुभवी चिकित्सकों मुख्य वक्ताओं डॉ.एच.नायक, डॉ.अमित असाटी रायपुर डॉ. प्रकाशजी सिहोरा, डॉ. गोविंद असाटी नागपुर, डॉ. अनिल असाटी इंदौर, डॉ. पंकज असाटी, डॉ. राजीव नायक जी, डॉ. पद्मभूषण असाटी, डॉ. अंकित असाटी, डॉ. राहुल असाटी, डॉ.संजय असाटी, डॉ. अलका असाटी, प्रीति मोदी, डॉ. श्रुति ने अपने अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम के प्रथम चरण मे डाक्टर्स पत्रिका विमोचन पत्रिका के मुख्य संपादक श्री शैलेन्द्र गुप्ता जी ने सम्पन्न कराया। इसके बाद कु.गरिमा गोविंद असाटी एवं कुं संचिता अशोक असाटी (आइकॉन) के सहयोग से समस्त सम्मानीय डाक्टर्स के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 डाक्टरों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक, सह संयोजक, समिति सदस्यों, महिला समिति सदस्यों, युवा समिति सदस्यों एवं विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वरिष्ठ समाज सेवियों, जबलपुर क्षेत्र के सम्मानीय जनों, मातृशक्तियों द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन डाक्टर्स दर्पण पत्रिका के मुख्य संपादक आदरणीय शैलेंद्र गुप्ता जी ने किया।



