सरपंच के भतीजे को हंसिये के वार से किया घायल

जबलपुर दर्पण बटियागढ़ संवाददाता। बटियागढ़ थाना की केरबना चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम गूगरा कला में दो गुटों में शराब के नशे में विवाद के चलते खूनी संघर्ष होने की जानकारी सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खोकरा कला के बस स्टैंड के पास दो युवक शराब पी रहे थे शराब के नशे में दोनों में आपसी विवाद के चलते झगड़ा हो गया जिससे एक युवक मुन्ना पिता गुलाब सिंह लोधी ने दूसरे युवक प्रदीप पिता फूल से लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी गूगरा कला को पीछे से आकर पीठ में हंसिया से मारकर घायल कर दिया। घटना शाम 7:30 बजे की बताई जा रही है परिजनों के द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। एव घायल को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बटियागढ़ भेजा गया है। जहा घायल का इलाज के दौरान स्थिति स्थिर बताई जा रही है।



