अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ टोल प्लाजा व्यवसायी अमित खम्परिया ने की धोखाधड़ी:फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोपीकृष्ण माहेश्वरी निवासी ग्राम सहसीपुर,पोस्ट खम्हरिया जिला भदौही उत्तरप्रदेश ने लिखित शिकायत की 3 वर्ष पूर्व अमित खम्परिया से मुलाकात हुई थी अमित खम्परिया ने बताया कि टोल प्लाजा मे बहुत ही अच्छा मुनाफा होता है तथा मेरे द्वारा कई टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है देश व प्रदेश के कुछ मंत्री व अधिकारी इन्वेस्टमेंट करते है आप भी इन्वेस्टमेंट कर लो आपको मैं 15 से 20 प्रतिशत प्रतिमाह का लाभ आपके द्वारा लगाई गई रकम मे दूंगा और लाभ के अलावा जो रकम आप देगे वह टोल प्लाजा अवधि समाप्त होते ही आपको वापस कर दूंगा।अमित खम्परिया के द्वारा बताई गई राशि जो कि कुवंरपुर टोलप्लाजा हेतू एन.एच.ए.आई. 3 करोड़ 38 लाख रुपय जमा करायी गयी जिसमे उसकेे द्वारा 2 करोड़ 6 लाख रूपये आर.टी.जी.एस.के माध्यम से बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा संजीवनी नगर जबलपुर मे ट्रासफर कर दिये गए। एग्रीमेंट हेतु जबलपुर स्थित संजीवनी नगर कार्यालय बुलाया गया अमित ने बोला अभी आपको 25 प्रतिशत भागीदार बना रहा हूं उस हिसाब से आपका 84,50,000/-रुपये उक्त टोल प्लाजा हेतु बनता है तो मैने कहा ठीक है 84,50,000/-रुपये की अमानत राशि के अलावा जो राशि 1,21,50,000/-रुपये मुझसे उक्त टोल प्लाजा हेतु ज्यादा ले लिए है वो मुझे वापस कर दो,तब अमित खम्परिया ने कहा कि बाकी के साझेदारों से मुझे पैसा मिलना है पैसे मिलते ही मैं आपके खाते मे ट्रांसफर कर दुगा जो आज तक नही किए अमित खम्परिया ने कार्यालय मे 3-4 बंदूकधारी के साथ उसे बंधक होने का भय महसूस कराया मुझसे अनुबंध निरस्तीकरण पर हस्ताक्षर करवा लिए चूंकि मैं डरा हुआ था और मेरी उम्र लगभग 80 वर्ष है। अमित खम्परिया द्वारा मेरे साथ छल पूर्वक योजनाबध्द तरीके से टोल प्लाजा मे मुनाफे का प्रलोभन देकर उसकी रकम को हड़पने हेतू सुनियोजित तरीके से धोखाधडी की है जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की जिसकी जांच का जिम्मा बरगी सुश्री प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से) को सौंपी गयी। जांच उपरांत संजीवनी थाने में अमित खम्परिया के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अमित खम्परिया की सरगर्मी से तलाश जारी है।
पूर्व में भी अमित खम्परिया के विरूद्ध 13 अपराध पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88