दबंग ने किया शासकीय बोरबेल पर:कब्जे से परासई गांव में मडराया जलसंकट

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। दमोह जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। जबेरा अंचल के लगभग सभी ग्रामों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है, वहीं कई ग्राम ऐसे हैं जहां पानी का कोई स्रोत ना होने की वजह से ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत परासई में हालात कुछ ऐसे ही हैं, यहां पर जो शासकीय बोरवेल है उस पर एक दबंग द्वारा कब्जा कर अपने खेतों की सिंचाई की कर रहा है। ग्रामवासी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं लेकिन ना तो इस संबंध में ग्राम पंचायत कुछ कर पा रही है ना ही प्रशासन। ग्राम परासई में पंचायत द्वारा मूरत सिंह की जमीन पर नल जल योजना के तहत शासकीय बोर करवाया गया था जिससे ग्रामीणों को पानी मिल सके पंचायत की मिली भगत के चलते बोरिंग करने के पहले उक्त जमीन का दानपत्र संबंधित व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायत ने नही लिया और नल जल योजना के अंतर्गत प्राइवेट जमीन पर शासकीय बोर करा दिया गया बीते 5 महीने से मूरत सिंह द्वारा इस बोर का पानी ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है और नल जल योजना बंद हो गई है,अब इस दबंग किसान द्वारा अपने खेतों की सिंचाई इसी शासकीय बोरवेल से की जा रही है। इस संबंध में ग्राम के सचिव सुरेश सिंह ने बताया की नल जल योजना के बोरवेल पर मूरत सिंह द्वारा कब्जा कर लिया गया है दान पत्र ना मिलने की वजह से इसका स्वामित्व ग्राम पंचायत को नहीं मिल पा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन के आला अधिकारी इस संबंध में क्या कार्यवाही करते हैं और ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ दिलवा पाते हैं या नहीं। या आगे भी सरकारी पैसे की होली पंचायतों द्वारा इसी तरह खेली जाएगी।



