कलेक्टर ने जारी किया बदमाश अभिषेक सिंह का एन.एस.ए.का वारंट

जबलपुर दर्पण पाटन क्राईम ब्यूरो। शहपुरा पुलिस द्वारा शातिर बदमाश अभिषेक सिंह जिसके विरूद्ध 10 अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में अवैध शराब के प्रकरण में उपजेल पाटन में निरूद्ध है। शहपुरा थाना प्रभारी एस.एल.वर्मा ने बताया कि अभिषेक सिंह पिता विजय सिंह राजपूत उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड न.1 शहपुरा एक अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके विरूद्ध थाना शहपुरा में 10 अपराध हत्या के प्रयास,अवैध वसूली,आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, बलवा कर मारपीट,तोडफोड, अवैध शराब आदि के अपराध पंजीबद्ध हैं,जिसके विरूद्ध समय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी फिर भी अभिषेक सिंह की आदतों में कोई सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहा था,पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।
बदमाश अभिषेक सिंह के विरूद्ध एन.एस.ए.का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर जिला दण्डाधिकारी द्वारा एन.एस.ए.के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश अभिषेक सिंह जो की अवैध शराब के प्रकरण में वर्तमान में उपजेल पाटन में निरूद्ध है,जारी एन.एस.ए.के वारंट में आज दिनॉक 21-4-22 को विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।



