जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मनुष्य अपने दुष्कर्म के परिणाम मृत्युलोक पर स्वयं भोगता

जबलपुर दर्पण। हिरन नदी के किनारे सिद्ध बाबा परिसर कूम्ही सतधारा में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन से पहुंची देवी श्यामा प्यारी जी भागवत प्रवचन सुना रही हैं। 21 अप्रैल को रुक्मणी विवाह पर प्रसंग सुनाते हुए देवी श्यामा प्यारी जी अपने प्रवचन पर गोपी संवाद, कंस के दुष्कर्मो के परिणाम और अन्य कृष्ण लीलाओं की कथा की व्याख्या किया। भागवत कथा का आयोजन 16 अप्रैल 2022 से प्रारंभ किया गया था। और 23 अप्रैल भंडारा का आयोजन कर भागवत कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा। भागवत कथा को सुनने क्षेत्र के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचन 3:00 बजे से, 8:00 बजे तक किया जाता है।


