युवक को पिता ने रोका मेरी बेटी से बात मत करो:बदमाशों ने कर दी पिता की हत्या

सनसनी खैज वारदात से मांडवा बस्ती में गमगीन माहौल
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। अपराध के लिए चर्चित गोरखपुर क्षेत्र की माण्डवा बस्ती में देर रात 3 बदमाशों किराना व्यापारी एवं कांग्रेस नेता बसंत पटैल की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बुधवार की रात करीब 11:30 बजे हुई हत्या के बाद माण्डवा बस्ती सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजते हुए वारदात में शामिल हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक मृतक की बेटी से बात करता था। बसंत ने बेटी से बात करने पर आपत्ति जताई थी, इसी बात को लेकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चर्चा में पता चला कि माण्डवा बस्ती में बीते कुछ दिनों से दोपहिया वाहनों से पेट्रोल चोरी हो रहा था। बस्ती वालों ने बसंत के साथ मिलकर पेट्रोल चोरी होने की शिकायत गोरखपुर पुलिस से की थी। पुलिस बुधवार को पेट्रोल चोरी होने संबंधी जांच के लिए बृजमोहन नगर/माण्डवा बस्ती के साथ बसंत की किराना दुकान भी पहुंची थी। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि बृजमोहन नगर रामपुर निवासी केदारनाथ पटेल का 39 वर्षीय बेटा बसंत पटेल किराना दुकान चलाता है और कांग्रेस का मंडल अध्यक्ष भी था। बसंत के पड़ोस में ही नमन उर्फ अभिषेक पटेल का घर है। नमन अक्सर बसंत की बेटी से बात करता था, इस बात को लेकर बसंत पटेल ने कई बार नाराजगी जाहिर करते हुए आपत्ति जताई थी। बसंत ने नमन को बेटी से बात करने के लिए मना किया था, इसके बाद भी वह बात करने की कोशिश करता रहता था। संभवत: इसी बात को लेकर कल रात करीब 11:30 बजे नमन उर्फ अभिषेक पटेल तथा बसंत पटेल के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान नमन का दोस्त आदि उर्फ आदित्य साहू एवं रामदास पटेल भी आ गए और बसंत के साथ तीनों मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने चाकू निकाला और बसंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से बसंत को पेट, कमर एवं शरीर पर गंभीर चोट लग गई और वह खून से लथपथ होकर गिर गया। वारदात के बाद परिजन बसंत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जन्मदिन की पार्टी में गया था बसंत, हमलावर भी पहुंचे बसंत पटेल अपने दोस्त दीपक कोल के साथ मोहल्ले में आयोजित बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने गया था। दीपक पार्टी में खाना खाने लगा, इसी बीच बसंत ने दुर्गा मंदिर के पास नमन को समझाने के लिए बुलाया था। दीपक के मुताबिक अचानक उसे बसंत की चीख सुनाई पड़ी। वह दौड़कर पहुंचा तो देखा कि नमन, उसका पिता राजाराम पटेल और उसका दोस्त आदि उर्फ आदित्य उस पर चाकू से हमला कर रहे थे। दीपक कोल ने दौड़कर बसंत के पिता और घरवालों को बुलाया। आरोपियों ने बसंत के पेट व कमर के पास चाकू से कई वार किए थे। वारदात की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस, लार्डगंज टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव सहित अन्य थाने का बल मौके पर पहुंच गया गोरखपुर पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये 24 घंटे के अंदर आरोपी अभिषेक पटेल उर्फ नमन पटेल उम्र 19 वर्ष तथा पिता रामदास पटेल उम्र 50 वर्ष एवं आदित्य साहू उर्फ़ आदि साहू तीनों निवासी बृजमोहन नगर टैंडर 2 को अभिरक्षा में लेते हुये घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना के वक्त पहने हुए कपड़ों की बरामदगी के प्रयास जारी है।



