भक्त के लिए भगवती महामाई लेती है अवतार: भगतजी महाराज

जबलपुर दर्पण। भगवती महामाई जगतजननी है दुष्टो का संहार कर भक्तो का कल्याण करते ही। भक्तो के कष्टो के निवारण के लिए जगदंबा हर विभिन्न स्वरूप धारण करती है। महामारी प्रकोप काल मे भी जगदीश्वरी महामाई ने वैश्विक महामारी से बचाने वॉरियर्स का रूप धारण कर हमारी रक्षा की।श्रीमद देवी भागवत कथा मे माँ कालरात्रि , शुम्भ निशुम्भ का वध नर और नारायण से प्रह्लादजी का युद्ध,जो 5 वर्षों तक चला,अंत मे प्रह्लादजी श्री नारायण की शरणागति की कथा पूज्य भगतदास जी महाराज ने प्राचीन खेरमाई मंदिर ग्वारीघाट ( रामलला मंदिर के पीछे) मे आयोजित श्री देवी भागवत पुराण मे व्यास पीठ से सैकडो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में व्यक्त किये ।
कथा में विष्णु पटेल, राजीव शर्मा, एकता शर्मा,सुनील यादव,सुनीता पटेल, पटेल,मुन्ना पटेल सहित श्रृध्दालुओ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु पटेल द्वारा व्यासपीठ का पूजन कर भगतदास जी महाराज का शॉल श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
नवम दिवस पर हवन पूजन भंडारा प्राचीन खेरमाई ग्वारीघाट मे सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा



