कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

टीबी हारेगा, देश जीतेगा के तहत रीठी में हुआ राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम

रीठी-कटनी, दर्पण। आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में टी बी हारेगा, देश जीतेगा के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित कर प्रभारी बीएमओ डाक्टर बबीता सिंह के मार्गदर्शन में विश्व टीवी दिवस के रूप में मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी एवं क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में निम्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि क्षय रोग क्या होता है इसके क्या लक्षण है यह कैसे फैलता है रोग की जांच एवं उपचार क्षय रोगों के प्रकार एवं इस रोग से बचने के लिए क्या सावधानी रखनी चाहिए। दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी आना, शाम के समय बुखार व पसीना आना, वजन कम होना, कपकपी आना। यह सब टीवी के प्रमुख लक्षणों की जानकारी उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को दी गई। इस दौरान बीसीएम जागेश्वर राज, एलएचभी विमला बर्मन, संध्या सिंह, रिंकू कश्यप, शैलेंद्र चौरसिया, राघवेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88