संत महात्मा बिखेरते है जगत कल्याण उत्साह की सुगंध: डा स्वामी नरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण शहपुरा। मन वचन कर्म और वाणी से जो भी भक्त परमात्मा के उत्सव मे गुणगान करता है उसे परम आनंद प्राप्त होता है। परिवारिक उत्सव मे सभी परिजन उत्साहित होते है परमानन्द प्रभु के उत्सव से प्रकृति आसपास का वातावरण सभी आनंदित होकर पुण्य लाभ अर्जित करते है। संत महात्माओ और सद्गुरूओ के आशीर्वाद से जगत उत्साहित होकर सुख का अनुभव करता है। सद्गुरू सदा जग कल्याण की ही प्रार्थना करते है। श्रृध्दालुओ को भाव विभोर करने वाले उदगार कथा व्यास नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी डा नरसिंह दास महाराज ने नरसिंह मंदिर, कलौन शहपुरा के साकेत वासी मंहत स्वामी नंद किशोर दास महाराज की प्रथम पुण्य तिथि मे संत समागम , श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह के पंचम दिवस नंदोत्सव पर व्यक्त किए।
व्यास पीठ पूजन राम सिंह,केके सिंह ओंकार सिंह, आशीष पटेल, प्रवीण चतुर्वेदी, रघुवीर पटेल, मुलायम सिंह, महेन्द सिंह ने किया ।
संत समागम मे स्वामी हनुमान दास जी , महंत वृंदावन दास जी, श्री आशुतोष दास जी, आचार्य भृगुदत्त महाराज , पूज्य नारायण स्वामी सहित संत वृंद विराजित रहे
पूजन अर्चन पं संजय शास्त्री,पं कामता गौतम , शिवनारायण गौतम , पं प्रियांशु, पं हिमांशु मिश्रा ने संपन्न कराया।



