बदमाशों के आशियाने पर चला प्रशासन का बुलडोजर

बरेला थाना अंतर्गत 4 करोड़ की शासकीय भूमि प्रशासन ने कराई कब्जा मुक्त
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में आतंक मचाने वाले शातिर बदमाश रोहित सोनकर जो कि बबलू पण्डा हत्या कांड का मुख्य आरोपी है उसका भाई पवन व नीरज सोनकर जो अपराधी प्रवृति के हैं इनके विरूद्ध बरेला थाने में एनडीपीएस एक्ट,अवैध वसूली मारपीट,बलवा,दहेज प्रताड़ना के प्रकरण दर्ज हैैं। इन सभी के द्वारा बरेला अन्तर्गत निवास रोड के ग्राम पुरवा पटपरा में शासकीय भूमि 900 वर्ग फुट जमीन का पट्टा इनकी मां श्रीमती सबिता बाई के नाम पर वर्ष 2006 में जारी किया गया था। तीनों भाईयों के द्वारा शासकीय भूमि 1800 वर्ग फुट में मकान का निर्माण तथा लगभग 14 हजार वर्गफुट में वाउण्ड्रीवाल निर्मित तथा तार की फैंसिंग कर गेट लगाकर कब्जा कर रखा था। शासकीय भूमि पर 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित मकान तथा लगभग 14 हजार वर्गफुट में निर्मित वाउण्ड्रीवाल, तार की फैंसिंग एवं गेट को जमींदोज करते हुये 4 करोड़ की शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।




