चेम्बर की आमसभा सम्पन्न

पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी का कार्यकाल एक सत्र बढा आगे
जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्री की आम सभा विभिन्न विषयों को लेकर संपन्न हुई जिसमे सर्वप्रथम पिछली आमसभा की कार्यवाही की पुष्ठी हुई, विगत वर्षो का आय व्यय लेखा कोषाध्यक्ष युवराज जैन गढ़ावाल ने प्रस्तुत किया जिसे भी स्वीकृत किया गया साथ ही वार्षिक प्रतिवेदन मानसेवी मंत्री शंकर नाग्देव ने प्रस्तुत किया जिसे सदन द्वारा स्वीकृत किया गया ट्रस्ट से सम्बंधित गतिविधियों की जानकारी आमसभा में दी गई जिसमे आमसभा द्वारा पदाधिकारियों को यह अधिकार दिए गए की ट्रस्ट से सम्बंधित विवाद को शीघ्र से शीघ्र निराकरण कराया जाए इसके लिए ट्रस्ट के बैंक खाते सहित अन्य कार्यवाहीयाँ करे जिससे चेम्बर का कोष जो ट्रस्ट द्वारा रोका गया है दैनिक गतिविधियों के लिए चेम्बर को शीघ्र प्राप्त हो कोरोना काल के कारण पिछले सत्र की गतिविधियों में हुए व्यवधान को देखते हुए चेम्बर संविधान की धारा 21 अ के अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी समितियों का कार्यकाल सर्व सम्मति से एक सत्र आगे बढाया गया अंत में चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा उद्बोधन में सभी सदस्यों एवं अपनी टीम के सदस्यों को चेम्बर के क्रियाकलापों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में और अधिक सहयोग की अपेक्षा की एवं चेम्बर की पिछले 8 माह से चल रही ‘हेल्प डेस्क’ की चल रही गतिविधियों से अवगत कराया जिसमे अनेको व्यापारियों एवं उद्योगपतियों दारा जानकारी प्राप्त कर वित्तीय सहायता प्राप्त करने की कठिनाईयों को समझा और नए व्यापार एवं उद्योग को खोलने में सफल हुए साथ ही चेम्बर के हेल्प डेस्क प्रभारी श्री प्रदीप बिश्वारी द्वारा वर्त्तमान में जबलपुर एवं महाकोशल क्षेत्र के व्यापार की उन्नति एवं ई-कॉमर्स व्यापार से पिछड रहे व्यापार को उसके प्रभाव से मुक्त कराने के लिए एक नया टेक्निकल ऑनलाइन सॉफ्टवेर चेम्बर के मार्गदर्शन से लाया जा रहा है जो की ई-कॉमर्स व्यापार का विकल्प होगा जिसे शीघ्र ही आरंभ किया जा रहा है सभा के अंत में आभार प्रदर्शन कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमराज अग्रवाल ने किया संचालन मानसेवी मंत्री शंकर नाग्देव द्वारा किया गया इस अवसर पर चेम्बर उपाध्यक्ष राजेश चंडोक, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन पाली, हर नारायण सिंह राजपूत, नरेन्द्र जैन एन सी, पुरषोत्तम जोतवानी, संतोष अग्रवाल, केवल सावलानी, अजय बख्तावर, दिलीप तलरेजा, शत्रुघ्न सिंह, समीर पाल, विनय जैन, अरविन्द बादशाह, नवनीत जैन, रमेश साहू, पंकज विद्यार्थी, सुरेश महाजन, जवाहर पटेल, डॉ चंद्रेश जैन ,उमेश जैन, परेश संघवी, अनिल वाधवा, अरुण पवार, केलाश साहू, सुनील ठाकुर, राजेश मुखी, उमेश पारवानी, जितेन्द्र पचोरी, दीपक सेठी, प. रोहित दुबे, गौरव गुप्ता, रामजी अग्रवाल, दिनेश वीरा आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।



