जबलपुर दर्पण

जंगली बंदरों का आतंक किसान और आम जन परेशान

सतना जबलपुर दर्पण । जंगली बंदरों के आतंक से परेशान किसानों पर ध्यान आकर्षित करते हुए रामपुर बाघेलान क्षेत्र के जनपद पंचायत वन समिति सभापति नंदकिशोर पटेल नंदू ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के सतना दौरे पर मुलाकात की और कृषि मंत्री श्री चौहान को अवगत कराया की रामपुर बाघेलान क्षेत्र में जंगलों से जुड़े कई दर्जन गांवों है जहां किसानों का जीना मुश्किल हो गया है अब किसान खुद हरी भरी सब्जी खाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन पत्र सौपते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान से कहा कि जंगली बंदर गांव में घुसकर किसान की फसल को नष्ट कर देते हैं। जंगली बंदरों का इतना आतंक फैल चुका है कि जिस गांव में सैकड़ों की झुंड में पहुंचते है उस गांव की हालत बद से बत्तर हो जाती है। गरीबों का बना मकान झोपड़ पट्टी खपड़े तक चौपट कर देते हैं साथ ही साथ इंसानों के ऊपर भी हमला कर देते है ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे डर के मारे स्कूल जाने से भी डरने लगे हैं और तो और दो वर्षों से यह हालत हो गई है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति साग सब्जी उगाना भी बंद कर दिया है बंदरों का इतना खौफ है कि इस महंगाई में सब्जी खाने को लोग तरस रहे है चना मसूर अरहर मटर टमाटर लौकी खीरा तमाम तरह की फल फूल सब्जी फसलों को जड़ सहित उखाड़ कर खा लेते है।
उन्होंने कृषि मंत्री श्री चौहान से मांग की है कि वन विभाग की टीम लगाकर इन्हें जंगलों में व्यवस्थित करें ताकि अनाज पैदा वार किसान कर सके और आम नागरिक अच्छे से साग सब्जी उगाना शुरू कर सके।उन्होंने मांग की है कि वन विभाग की टीम लगाई जाए और सर्वे कराकर किसानों का हुआ नुकसान फसलों का मुआवजा भी दिया जाए और जंगली बंदरों को कही अन्य जंगलो मे पहुचाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88