खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्व. राजू पहलवान का शोकसभा एवं तेरहवीं संस्कार संपन्न

जबलपुर दर्पण (आकाश जैन)। संस्कारधानी जबलपुर के गणमान्य, प्रतिष्ठित नागरिकों में से एक जागरूक मतदाता संघ के संस्थापक राजेश जैन राजू पहलवान का अस्थि संचय, देव दर्शन एवं तेरहवीं कार्यक्रम श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर संगम कॉलोनी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोकाकुल परिवार के सदस्यों सहित समाज के नागरिक प्रतिष्ठित नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष हर्षित सिंघाई के पिता, मनोज जैन से बड़े भाई एवं विशाल अंशुल सिंघई के चाचा शहर में अपनी एक विशेष पहचान रखते थे।

स्व. राजेश जैन राजू पहलवान का शोकसभा एवं तेरहवीं संस्कार में जैन समाज के नागरिकों के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उधोगपति सभी राजनैतिक पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने उनके जीवन के अभूतपूर्ण पलों को उपस्थिति जनों के समक्ष रखकर शृद्धा सुमन अर्पित करें। शोकसभा में परिवार जनों के उपरांत जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष पंचायत सभा कैलाश चन्द्र जैन, विधायक लखन घनघोरिया, तरूण भानोत, विनय सक्सेना, संजय यादव, उद्योगपति अजित समदड़िया, क्षत्रीय महासभा के शैलेन्द्र सिंह ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक राजनैतिक एवं व्यापारिक संगठनों ने शोकपत्र के माध्यम से स्व. राजेश जैन राजू पहलवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित रहा कार्यक्रम का संचालन अमित जैन पड़रिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88