भगवत भक्ति से भक्त भी भगवन तुल्य: स्वामी रंजीतानंद

जबलपुर दर्पण। भगवान को पाने के लिए निरतंर नित्य नियम से सामाजिक और प्राकृतिक विपदाओं को भी झेल कर भगवत भजन मे लगा हुआ मनुष्य ही भक्त बनता है। भगवान अपने भक्त के आगे बेबस हो जाते है, भक्त ही भगवन तुल्य पूज्य हो जाताहै। श्रीहरि नारायण की भक्ति करने समय काल या फिर किसी मुहूर्त की प्रतिक्षा ना करे जब जैसा समय मिले हरि भजन करते हुए जीवन सुखमय व्यतीत करे भक्तो के मध्य भावुकतापूर्ण उदगार मां कालीधाम कोटा राजस्थान से पधारे स्वामी रंजीतानंद महाराज ने शंकर मढिया, शारदा नगर करमेता मे नरसिंह अवतार प्रसंग मे कहे।
श्रीमद्भागवत महापुराण पोथी, व्यास पीठ पूजन, आचार्य पूजन पंचम लाल चडार, हीरालाल, रामप्रसाद, राजेश ठाकुर, धीरज केशरवानी, मनोज पटेल, दीपक चौहान, धीरेन्द्र, संजना पटेल सहित भक्त मंडल ने किया। आज कथा मे वामनावतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा प्रसंग सायं 3 बजे से शंकर मढिया, शारदा नगर करमेता मे होगी।



