विश्वदीप बुध्द विहार में मनाई बाबा साहेब जयंती

जबलपुर दर्पण। विश्वदीप बुध्द विहार, रामपुर छापर,में विश्वरत्न बोधिसत्व भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी की131 जयंती मनाई गई। आयुष्मती प्रमिला मेश्राम, सुजाता इंगले, अनिता काम्बले जी ने तथागत गौतम बुध्द एवं बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की वंदना की। और आयुष्मती कृपा खरे ने बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर के बारे में कहा की बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर ने सारे जीवन संघर्ष के बाद भी समाज और देश को सकारात्मक संदेश दिया उनका स्पष्ट मानना था कि किसी सफल क्रांति के लिए असन्तोष नहीं बल्कि न्याय, सामाजिक और राजनैतिक विचारों पर गहन विश्वास की आवश्यकता है। और बच्चों के नृत्य और समूह गीत हुऐ और उपासिकाओं ने भी गीत व समूह प्रस्तुति दी। और उपासिकाओं ने बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जयंती पर नील रंग के वस्त्र पहनकर उपस्थिति का परिचय दिया। एवं बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विश्वदीप बुध्द विहार, महिला मंडल रामपुर बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई।



