जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्राकृतिक खेती से किसान होंगे समृद्ध

जनेकृविवि में आयोजित हुआ किसान मेले

जबलपुर दर्पण। रसायनिक खेती से किसान को फायदा नहीं होगा, जबकि प्राकृतिक खेती से किसान समृद्ध बनेगा। यह बात केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी आजादी का अमृत महोत्सव के किसान मेला में आनलाइन व्यक्त किये। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए करीब 350 किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्यान्न एवं सब्जियों के उत्पादन में कीटनाशक दवाएं और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से जन स्वास्थ्य के नुकसान को देखते हुए प्राकृतिक खेती करने की कार्ययोजना बनायें। अधिक पैदावार होने से आलू, प्याज, धान, गेहूं के दाम गिर जाते हैं। अगर यही उत्पादन जहरमुक्त हो तो अन्य देशों को निर्यात कर किसानों को कई गुना लाभ दिलाया जा सकता है। आयोजन के मुख्यअतिथि केंट विधायक अशोक रोहाणी ने आयोजन की महत्ता प्रतिपादित करते हुए किसानों से कृशि तकनीक को अपनाने का आवहन किया। उन्होंने आगे कहा कृशि और कृशक को समृद्ध करने में जनेकृविवि का महत्वपूर्ण योगदान है। आज इसी कृशि तकनीक और कृशकों की मेहनत से कृषि के क्षेत्र में पूरे देष में मध्यप्रदेष का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। कुलपति डाॅ. प्रदीप कुमार बिसेन ने वर्चुअल उद्बोधन में कहा कि किसानों के लिए जनेकृविवि के द्वार हमेषा खुले हैं। किसान हमसे जुड़ंे और कृशि वैज्ञानिकों द्वारा ईजाद की गई उन्नत कृशि तकनीक को विधिवत् सीखकर खेती को लाभ का धंधा बनाने के साथ उपज में भारी बढ़ोत्तरी करें। जवाहर नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान की भागीदारी प्राथमिकता हमारी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन मुख्यअतिथि विधायक अशोक रोहाणी, कुलपति डाॅं. पीके बिसेन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. डीपी शर्मा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. रश्मि शुक्ला के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. एसआर सिंह अटारी,डीन डॉ. शरद तिवारी, डॉ. डीके पहलवान, डॉ.एके सिंह, अधिश्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. रतिराज खरे,डॉ. बबीता श्रीवास्तव, डॉ. नीलू विश्वकर्मा,डॉ. अक्षता तोमर,डॉ. सिद्वार्थ नायक,डॉ. निहारिका शुक्ला,डॉ.नितिन सिंघई, डॉ. नेहा शर्मा, श्रीमति पीपी सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88