संतो ने सनातन धर्म की जलाई अलख

भारतीय सेन समाज ने 722 वी जयंती पर किया पूजन अर्चन एवं महाआरती
जबलपुर दर्पण। संत समाज को जागृत कर एकता की अलख जगाते है, हरि नाम संकीर्तन करते हुए पंढरपुर महाराष्ट्र तक पैदल देशाटन कर संत सेन जी महाराज ने सनातनी परापंराओ की अलख जगाई। उक्त उदगार भारतीय सेन समाज , संस्कारधानी सेन समाज जबलपुर के संयोजन मे संत सेनजी महाराज की 722 वी पावन जयंती पर ग्वारीघाट मे माँ नर्मदा के तट पर गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी श्री अखिलेश्वरानन्द गिरी महाराज, रमेश श्रीवास काका ने कहे। संत सेन जयंती महोत्सव मे विचित्र महाराज, संत राधवदास ,संत महात्माओं के सानिध्य मे 108 दीपदान महाआरती प्रसाद वितरण मे भारतीय सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास काका, डा पी डी सराठे, नरेन्द्र श्रीवास, सीता राम सेन, गुरू श्रीवास, विपिन श्रीवास, पप्पू सेन, प्रदीप सेन, सोहन सेन, ब्रजेश श्रीवास, रोहित सेन ,आनंद सेन, हिमांशु सेन, रश्मि श्रीवास, नीतू श्रीवास सहित सामाजिक जन उपस्थित रहे।



