10 साल से पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने कलेक्टर सांसद,विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट। जिले के तेदूखेडा तहसील से 45 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत समदई के अंतर्गत आने वाला टोला ग्राम सिमरया के समीप स्थित जंगल में वन विभाग की भूमि पर एक जंगली नाला है जो कि बहुत ही बड़ा नाला है जिसमें तालाब बन जाए तो उस तालाब पर तकरीबन 3 से 4 हेक्टेयर का भूमि में पानी का भराव होगा और वहां के आसपास चार ग्रामों के किसानों एवं घरेलू मवेशियों एवं जंगली जानवरों के लिए पीने योग्य भरपूर मात्रा में पानी प्राप्त होगा लेकिन यहां के ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से मांग की जा रही है जिस मांग को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन मिलता है लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस तर्मताय में आज ग्राम पंचायत समदई के ग्राम सिमरया से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर मोटरसाइकिल से ग्रामीण जन बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय दमोह पहुंचकर कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी मुख्य मांग जल संकट से जूझ रहे तीन ग्रामों के लोगों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हमारे गांव के पास जंगली नाले पर एक बड़ा तालाब बनवाया जाए जिसके लिए सभी ग्राम वासियों ने अपनी सहमति देकर कलेक्टर साहब से गुहार लगाई कि कृपया कर महोदय जी इस मांग को जल्द से जल्द स्वीकृत कराकर तालाब निर्माण करवाया जाए जिससे हम एवं हमारे गांव के और आसपास के ग्रामीण जनों को इस जल का लाभ मिले और जो बंजर भूमि है उसको भी सिंचित बनाया जा सके जिससे हम लोग अपनी खेती को धंधे का लाभ बना सकें और हम लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं संकट से जूझ रहे हैं बड़ी किल्लत के साथ हम लोग चार माह गर्मी के भीषण गर्मी में निकालते हैं बड़ी मुश्किल से कटते हैं हमारे यहां पालतू जानवरों की भी प्यास के मारे मृत्यु हो जाती है ग्रामीण जनों ने अनुरोध किया और कहा गया कि इस समस्या को गंभीरता से अमल में लिया जाए और जल्द से जल्द बड़े स्तर पर तालाब निर्माण कराया जाएं। अगर इस समस्या पर अमल नहीं करते तो आगे यहां पर आकर महिलाओं के साथ मातृशक्ति बच्चे बूढ़े बुजुर्गों के साथ यहां पर धरना देंगे । और भूख हड़ताल करेंगे जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। वहीं जंगल की वन भूमि पर तालाब निर्माण कार्य करवाने के लिए माननीय जिला वन मंडल अधिकारी डीएफओ महेंद्र सिंह उइके के नाम से भी एक ज्ञापन प्रेषित किया वहीं ग्रामीणों ने सांसद निवास पहुंचकर वहां सांसद के नाम पर एक आवेदन दिया लेकिन वहां पर सांसद महोदय के न मिलने के कारण उनके वहां पर मौजूद कर्मचारियों को ज्ञापन सौंपकर बेरंग घर की ओर लौटे। सासंद कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया सासंद महोदय जबलपुर कार्यक्रम में है। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक के नाम भी एक ज्ञापन दिया गया जिस पर समदई ग्राम सिमरया के भारी संख्या में ट्रेक्टर ट्राली में भरकर उनके गृह निवास नोहटा पहुंचे वहां पर सूचना प्राप्त हुई विधायक किसी कार्यक्रम में गए हुए हैं वहां पर उनके निजी सचिव के हाथ में ज्ञापन देकर वहां से भी बैरंग लौट कर ग्रामीण उदास होते हुए बिलखते भूंखे प्यासे अपने घर की ओर वापस हुए। आज के ज्ञापन कार्यक्रम आंदोलन में भारी संख्या में तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत समदई के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरया टोला के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें युवा समाजसेवी और बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन युवा जन कल्याण समिति तेंदूखेड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ठाकुर,नेता मोहन सिंह रपचा, हरवंश सिंह ऐडाली,मूरत सिंह ऐडाली,थानसिंह,नंदराम ठाकुर, प्रानसिंह यादव,हम्मीर यादव, चरण सिंह आदिवासी,सुखदेव यादव,टेकसिंह यादव,परसराम यादव,जीवन सिंह मरकाम,वीरेंद्र सिंह गोंड,बालचंद्र धुर्वे,द्वारका सिंह पोर्ते पंडा,मनोज यादव, राजेश यादव,त्रिलोक यादव,बैनी सिंह गोंड,धर्मेंद्र अहिरवार,जब्बू अहिरवार,मुलु अहिरवार,दामोदर अहिरवार,दशरथ यादव,कंछेदी यादव,सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील शाह, नवल सिंह ठाकुर,सुजान नाथ, हंसू नाथ,कमल नाथ,रवि चौबे, हाकम सिंह ठाकुर,आदि सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्तिथि रही।



