जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मझौली मैं आयोजित खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया गया

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू —मझौलीमें आयोजित खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में 1 हजार 702 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विधायक  अजय विश्नोई ने किया स्वास्थ्य मेला मझौली का उद्घाटन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज  स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। स्वास्थ्य मेले का उदघाटन पाटन क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई और  ने किया। मेले के उद्घघाटन के अवसर पर विधायक विश्नोई ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों से चर्चा की एवं उनकी समस्या सुनीं।
विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में समस्त बीमारियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 1702 लोगों का पंजीकरण कर समस्त जाँच एवं उपचार किया गया तथा नवजातों एवं गर्भवती महिलाओं की जाँच एवं टीकाकरण किया गया। साथ ही 435 हितग्राहियों की डिजिटल हेल्थ आईडी, आदी बनाई गई
भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मझौली नगर के लोग पहुंचे। जिन्हें विशेषज्ञ द्वारा समस्त स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गई साथ ही निःशुल्क दवाइयों व पैथोलॉजी जांच की गई।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.पारस ठाकुर के संयोजन में आयोजित मझौली स्वास्थ्य मेला मैं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाऐं हैल्थ आई.डी.पंजीयन,आयुष्मान कार्ड पंजीयन,शिशु रोग सह जन्मजात विकृति सेवाऐं, असंचारी रोग (बी.पी., शुगर, कैंसर परीक्षण) टी.बी. (क्षय रोग) जॉच  सेवाऐं, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा, परिवार कल्याण परामर्श सेवाऐं, टीकाकरण सेवाऐं, नेत्र परीक्षण, जनरल मेडिसन परीक्षण, नाक, कान, गला परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा,डेंटल चेकअप परीक्षण समस्त पैथालॉजी जाँच परीक्षण, चर्म रोग सह कुष्ठ रोग परीक्षण, मानसिक रोग परीक्षण, शल्य चिकित्सा परीक्षण, वृद्धजन चिकित्सा परीक्षण, हड्डी रोग परीक्षण व आयुर्वेद, होम्योपेथी, यूनानी चिकित्सा परीक्षण विशेषज्ञ द्वारा, रक्त दान शिविर, चलित खाद्य प्रयोगशाला,दिव्यांगजन स्वास्थ्य सेवाऐं, ई-संजीवनी टेलीकंसल्टेशन सेवाऐं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को मिला।
स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में पाटन विधायक  अजय विश्नोई ने बताया कि शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ हेल्थ कार्ड बनावा रहे है जिससे मरीज की सारी जानकारी उस हेल्थ कार्ड में होगी, यह कार्ड आधार से लिंक होगा यह यूनिक आईडी की तरह काम करेगा जिससे जब भी मरीज अपने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होता है तो इस यूनिक आईडी कार्ड के जरिए संबधित व्यक्ति की सारी जानकारी इलाज करने वाले डॉक्टर को मिल पायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88