नगदी चुराने वाला पेट्रोल पंप कर्मी पुलिस गिरफ्त में,चुराये 1 लाख 30 हजार रू जप्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के बरेला थाना अंतर्गत विनय सोनी गोल बजार लार्डगंज थाने ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि जबलपुर पेट्रोलियम के नाम से गौर में पेट्रोल पम्प का संचालन करता है पम्प में गोविन्द पटैल नाम का व्यक्ति मैनेजर के पद पर दिसम्बर 2020 से नौकरी कर रहा है पम्प का लेन देन गोविन्द पटैल करता था दिनांक 28-4-22 को उसने अपना हिसाब किताब देखा तो पाया कि पिछले 4 माह में 1 लाख 50 हजार रूपये चोरी कर लिये हैं। रिपोर्ट पर धारा 381 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश करते हुये गोविन्द पटैल उम्र 32 वर्ष निवासी संजय नगर अधारताल को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ की गयी जिसने थेाडा-थेाडा करके अलमारी से रूपये चुराना स्वीकार किया तथा चुराये हुये रूपये घर मे छिपाकर रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर से चुराये हुये रूपयो में से नगद 1 लाख 30 हजार रूपये जप्त किए शेष 20 हजार रुपए खर्च कर देना बताया आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



