युवो ने दी प्रतिभाओं को नयी ऊर्जा, हुऐ सम्मानित

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के हर नागरिक के लिये ये गौरव का क्षण था, जब उसकी प्रतिभाओं का सम्मान एक राष्ट्रीय स्तर के मंच से किया गया। ये मंच था युवो वीडियो नाइट्स 2022 का। ज्ञानगंगा कॉलेज के विशाल परिसर में आयोजित इस भव्य आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इन श्रेणियों में जहां एक ओर उद्योगपति एवं चिकित्सा जगत की हस्तियां शामिल थीं, वहीं दूसरी ओर गायन और सोशल वर्क करने वाले हुनरमंद भी शामिल थे। युवो वीडियो ने जबलपुर की इन प्रतिभाओं का सम्मान करके न केवल उन्हें प्रोत्साहित किया है,बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी एक लक्ष्य दिया है कि वो किस राह पर आगे बढ़े। आयोजन को सफल बनाने में युवो वीडियो के संचालक मंडल के गुरमुख आहूजा, अखिल चावला, रौनक उपाध्याय, श्याम आहूजा,रिशिन पॉल, एंब्रोस रेमी पीटर, नितेश बजाज, ज्योति छाबरा, निकिता गंगवानी, काजल साधवानी, हर्ष लालवानी ने विशेष योगदान दिया। गायन में इशिता और उद्योगपति में रोहित खटवानी, फिटनेस को लेकर उम्दा प्रदर्शन करने के लिये बृजेंद्र सिंह एवं ट्विंकल चौरसिया, सोशल वर्क के लिये अर्जुन पुरुषवानी,यूट्यूब के जरिये शहर का नाम रोशन के लिये विनय चक्रवर्ती, मॉडलिंग के लिये रौनक उपाध्याय व सृष्टि उपाध्याय को सम्मान प्रदान किया गया। हेल्थ सेक्टर के लिये जितेंद्र जामदार, फूड सेक्टर राज छाबड़िया, शिक्षा में ज्ञानगंगा कॉलेज,फॉर्मेसी सेक्टर विनोद मेडिकोज,वस्त्र उद्योग के लिये जेठा खत्री, आटोमोबाइल सेक्टर में स्पर्श केमतानी,परिवहन क्षेत्र में सुनील भागचंदानी को सम्मान के लिये चुना गया।


