जन स्वास्थ्य रक्षकों निभाये अहम भूमिका

जबलपुर दर्पण। विगत दिनों मध्यप्रदेश जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश कुमार तिवारी ने समस्त मध्यप्रदेश के प्रत्येक ग्राम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन से पूर्व प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों से अपील की है कि हमारे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में जन जन का उत्तरदायित्व बनता है। उसी कड़ी में मध्यप्रदेश के प्रत्येक ग्राम में पूर्व प्रशिक्षित प्राप्त जन स्वास्थ्य रक्षक स्वग्रामों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए स्वच्छ परिवेश व साफ- सफाई के प्रति स्वच्छता अभियान चलायें व लोगों को संकल्पित करें। जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन मध्यप्रदेश ने पूर्व में भी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाई है और सफलता प्राप्त की है। श्री प्रवेश तिवारी ने कहा है कि हमारे यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदीजी के स्वच्छता अभियान के मिशन को शिखर तक पहुँचाने हेतु जन स्वास्थ्य रक्षक संगठन मध्यप्रदेश कृत संकल्पित है। शासन प्रशासन के साथ मिलकर गांव गांव में व्यापक तौर पर स्वच्छ भारत अभियान को नवीन दिशा में अहम भूमिका एवं योगदान प्रदान करने हेतू सदेव अग्रेसर व समर्पित है।



