जॉय स्कूल के मालिक के फिर से बिगड़े बोल, गार्ड से अभिभावक को गोली मारने का दिया आदेश

जबलपुर दर्पण। सतीश पटेल, विजय नगर निवासी का पुत्र विजय नगर स्थित हाई स्कूल में अध्ययनरत है, नौवीं और दसवीं क्लास में उस बच्चे ने करोना कॉल होने की वजह से घर में ही ऑनलाइन अध्यन किया, सरकार द्वारा उक्त 2 साल में स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का आदेश दिया। अतः जॉय स्कूल के प्रशासन ने लगभग 90% फीस को ही ट्यूशन फीस बताया जो कि अभिभावक सतीश पटेल को आपत्तिजनक लगा और उन्होंने जब तक फी मे सुधार नहीं किया जाता तब नहीं जमा करने का निर्णय लिया जिस कारण से बच्चे को 11वीं कक्षा में बैठने नहीं दिया गया और ना ही उसको टिसी दी जिससे वह किसी और स्कूल मे भी एडमिशन न ले सका , स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चे का पूरा 11वीं का एक साल बर्बाद कर दिया गया उसे एग्जाम में भी बैठने नहीं दिया गया और अब जब अभिभावक सतीश पटेल बच्चे को और कहीं एडमिशन दिलाने के लिए टीसी लेने गए तो उनके साथ बदतमीजी की गई गाली गलौज की गई और गार्ड से गोली मरवाने की धमकी दी गई।



