जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में जलसंकट को लेकर भाजपा चंद्रशेखर आज़ाद मंडल के पदाधिकारियों ने सौपा नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नप्र। जलसंकट को लेकर पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के निवासी बूंद बूंद पानी के लिए मशक्कत करना पड़ रही है। व्यापत जलसंकट को लेकर भाजपा चंद्रशेखर आज़ाद मंडल के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम आयुक्त को नगर महामंत्री पंकज दुबे,पूर्व एमआईसी श्रीराम शुक्ला एवँ मंडल अध्यक्ष अतुल जैन दानी के नेतृत्व मर ज्ञापन सौपकर जल्द निराकरण की मांग की गई। मंडल अध्यक्ष अतुल जैन दानी ने बताया पं दीनदयाल वार्ड के अंतर्गत माढ़ोताल नई बस्ती, पुरानी बस्ती,कोल बस्ती में पूर्व में 12 इंच की पाइपलाइन जो शांतिनगर राजीव गांधी वार्ड से जुड़ी थी जिससे पूरे वार्ड में जल की सप्लाई होती थी किन्तु विगत 3-4 वर्ष से जल आपूर्ति अवरुद्ध कर दी गई जिससे क्षेत्र में निवासरत 4 से 5 हजार लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जिन बोरिंग से जल की आपूर्ति की जा रही है उसमें भी गन्दा पानी आ रहा है। इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया है और आग्रह किया गया कि मनमोहन नगर, करमेता,मदर टेरेसा नगर की टंकियों से वार्ड की लाईन को जोड़ा जाए ताकि जलापूर्ति हो सके। निगम आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र समस्या का निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88