तिहरीकरण रेल लाइन कार्य का रेल संरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े रेल लाइन परियोजनाओं को पश्चिम मध्य रेल अधोसरंचना निर्माण कार्य को गति प्रदान कर रहा है। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेल खंड पर सागर से मकरोनिया स्टेशन के मध्य 07 किलोमीटर तिहरीकरण कार्य का दिनांक 4 मई को रेल संरक्षा आयुक्त, (मध्य वृत) मुंबई मनोज अरोरा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय से प्रमुख विभागाध्यक्ष, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एवं मंडल के मंडल रेल प्रबंधक और इंजीनियरिंग, परिचालन, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने इस रेलखंड पर संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े ट्रैक, ब्रिजों, स्टेशन, संसाधनों, ओएचई लाइन, सम्बद्ध उपकरण तथा सिगनलिंग आदि का निरीक्षण किया और उनके कार्य क्षमता को परखा। इस रेलखण्डों पर सभी प्रकार के रेलवे मापदंडों के अनुसार निर्माण कार्य किया गया है।


