कुश्ती टीम महिला एवं पुरूष हैदराबाद के लिए हुई रवाना

जबलपुर दर्पण। 51वीं हिन्द केशरी एवं सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा का आयोजन 5 से 8 जनवरी लाल बहादूर स्टेडियम हैदराबाद राज्य तेलंगाना, में भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के द्वारा आयोजित है। जिसमें म॰प्र॰ की कुश्ती टीम भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना, चयनीत पहलवानों के नाम 55 किलो भार वर्ग मंे दीपक चक्रवर्ती कटनी, 60 किलो भार वर्ग में धरम वंशकार कटनी, 65 किलो राजेन्द्र सिंह जबलपुर, 70 किलो में करन चक्रवर्ती जबलपुर, 75 अक्षय चक्रवर्ती जबलपुर, 80 किलो में नयन करोसिया सागर, 85 किलो में निखिल गोटिया कटनी, 90 किलो में आबेद खान इंदौर, टाईटल वजन वर्ग में सुभम कुश्वाहा कटनी, जीतू जाट इंदौर, और रोहित पटेल हरदा एवं महिला पहलवानों के नाम इस प्रकार है: 48 किग्रा गुनगुन वंशकार, कटनी, 52 किग्रा संजना बैगा, कटनी, 56 किग्रा रीतू नावेदी, जबलपुर, 62 किग्रा पवी चंद्रवंशी, जबलपुर, टाईटल रीया नामदेव, जबलपुर। टीम के मैनेजर किशोरी सिंह लोधी, एवं कोच कौशल पहलवान सागर, एवं निर्णनायक की भूमिका निभाने के लिए राकेश यादव, चंदन चक्रवर्ती एवं हरेन्द्र उपाध्याय, एवं संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अर्जुन यादव भी कुश्ती टीम के साथ रवाना होंगे, उक्त भाग लेने वाले पहलवानों को पश्चिम् क्षेत्र के विधायक एवं इण्डियन स्टाईल कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तरूण भानोत संघ के महासचिव अर्जुन यादव, संघ के सचिव दुर्गा शंकर, अरूण पहलवान, राजू यादव, कुम्मा पहलवान, तजिन्दर सिंह टीटू, सुनील पटेल खलीफा, दीपक रजक खलीफा, रमेश खलीफा, गुरूप्रसाद राय खलीफा, मन्नू पहलवान, हीरा पहलवान, मन्तो पहलवान, नर्बद पहलवान, राजेश खलीफा, अनिल पहलवान, आदि ने शुभकामनाएँ दी।



