डायरेक्टर से मजदूर संघ ने की मुलाकात

जबलपुर दर्पण। जीसीएफ मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष मिठाई लाल रजक ने बताया एडब्लूईआईएल के सीएमडी राजेश चौधरी एओएफ एस तथा अन्य डायरेक्टर जीसस के दौरे पर है। कंपनी अधिकारियो ने यूनियन एसोसिएशन कार्यसमिति जेसीएम कर्मचारी नेताओं के साथ चर्चा की। चर्चा में उत्पादन से जुड़े हुए विभिन्न विषयों एवं पहलुओं पर चर्चा की गई जी सी एफ मजदूर संघ हथोड़ा के रोहित यादव, राजा पांडे , अमित चंदेल, पार्थ ओझा ने विस्तार से कर्मचारियों की समस्याएं एवं उत्पादन गतिविधियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला। ग्रुप बी स्टाफ की ओर से एचएल विश्वकर्मा, शरद बोरकर, अजय रजक ने जेडब्ल्यूएम तथा चार्जमैन की विभिन्न समस्याओं को कंपनी के समक्ष रखा। कर्मचारी नेताओं से चर्चा के पश्चात कंपनी अधिकारियों ने कंपनी की स्थिति एवं वर्तमान परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारी नेताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया। चर्चा के उपरांत जी सी एफ मजदूर संघ हथोड़ा के पदाधिकारियों द्वारा सीएमडी को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 54 घंटे ओटी, आधुनिक मशीनें, टूल्स , कच्चे माल की सही समय पर उपलब्धता, प्रशिक्षण, मेंटेनेंस , सुरक्षा इत्यादि विषयों पर मांगे सीएमडी के समक्ष रखी गई।



