खास खबरमध्य प्रदेशसतना दर्पण

जनता को कोरोना से बचने के लिए किया जागरूक व किये मास्क वितरित

भाजपा मंडल मैहर ने सीएम शिवराज सिंह के आह्वान पर जनता को कोरोना से बचने के लिए किया जागरूक व किये मास्क वितरित।

मैहर। 23 मार्च को भाजपा मंडल मैहर के तत्वाधान में मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर लोगो को जागरूक करते हुए कोरोना महामारी से बचने के लिए जनता को मास्क वितरित किये गए व सायरन बजाकर लोगो को सचेत किया गया।
आज के आयोजित आव्हान कार्यक्रम में भाजपा मण्डल, पिछड़ा प्रकोष्ठ,व्यापारी प्रकोष्ठ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
भाजपा मंडल मैहर के अध्यक्ष अनुपम सोनी भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश गौतम रामकृपाल पटेल जी सत्यभान सिंह संतोष सोनी पारसनाथ तिवारी विकास तिवारी सुदामा प्रजापति संजय पाण्डे तुषार अग्रवाल शांतनु तिवारी संजय जादवानी अखिल अग्रवाल इंद्रजीत सिंह मैनी गणेश विश्वकर्मा कैलाश लालवानी दीपक पाटकर आशीष नापित दिनेश मौर्य संतोष चौरसिया मनोज चौरसिया सुमित जगियासी विपिन गौतम सुशील खेटपाल मनोज कोरी सहित भाजपा मण्डल मैहर के समस्त पदाधिकारिओ कार्यकर्ताओं ने मिलकर आज प्रातः 10 बजे बाजार भ्रमण करते हुए दुकानदारों व राह में बिना मास्क के चलते हुए लोगो को कोरोना से बचने हेतु मास्क वितरण किया गया।
भाजपा मण्डल मैहर ने दुकानदारों के दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंस के लिए चाक से गोले बनाकर लोगो को डिस्टेंस का पालन करने की सलाह भी दी गई।

सायरन बजाकर 2 मिनट खड़े रहने का करवाया संकल्प पूरा
माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर आज घण्टाघर में समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने 2 मिनट एक ही स्थान पर खड़े रहकर मुख्यमंत्री जी के आव्हान को पूरा किया , प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम सुरेश अग्रवाल जी एसडीओपी श्रीमती हिमाली सोनी, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, टीआई विद्याधर पांडे उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88