दर्पण टाइटल का हो रहा अनाधिकृत उपयोग, संवाददाता ने थाने में दर्ज कराए बयान

मझौली क्षेत्र में चल रहा फर्जी यू-टुब न्यूज़ चैनल
जबलपुर दर्पण। दैनिक जबलपुर दर्पण शासन द्वारा प्रमाणित समाचार पत्र है। दैनिक जबलपुर दर्पण के नाम से यूट्यूब एवं बेव न्यूज़ पोर्टल भी संचालित होता है। पुलिस अधीक्षक महोदय को पूर्व में इस बाबत शिकायत की गई थी जो मझौली थाना क्षेत्र को भेज दी गई आज मझौली क्षेत्र के संवाददाता ओमप्रकाश साहू के विधिवत आधिकारिक बयान दर्ज हुए। क्षेत्र का रहने वाला सुन्दर लाल बर्मन जो एकलव्य न्यूज पेपर चलाता है तथा मझौली दर्पण नाम से अनाधिकृत रूप से यू टूब चैनल चला कर सरकारी अधिकारियों को परेशान करता है। हमें इस बात से अपत्ति है कि हमारे सामाचार पत्र जबलपुर दर्पण का दर्पण शब्द उपयोग कर मझौली दर्पण नाम से यू टूब चैनल और बेव साईट चलाता है । इस कारण जन सामान्य समाचार पाठक लोगो को ऐसा महसूस होता है कि मझौली दर्पण, जबलपुर दर्पण समाचार पत्र का ही अंग है जबकि ऐसा नही है मेरे संपादक अनिल सेन जबलपुर से मझौली थाना कथन देने के लिए नहीं आ सकते है क्योकि उनका संवादाता एवं प्रतिनिधि मै हू इसलिए मै कथन दे रहा हू सुन्दर लाल बर्मन के विरूध्द वैधानिक कार्यवाही की जाये एवं यूट्यूब चैनल को बंद कराया जावे या नाम परिवर्तित कराया जावे।



