निर्माणाधीन मनकेंड़ी रोड़ स्थित सामुदायिक शौचालय साईड का औचक निरिक्षण,मटेरियल को लेकर ठेकेदार को लगाई फटकार

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु समय समय पर सीएमओ नीलम चौहान द्वारा निर्माणाधीन साईड के औचक निरिक्षण के निर्देश दिए जाते रहे है। उन्ही निर्देशों के परिपालन में नगर परिषद पाटन के उपयंत्री स्पनिल जैन के द्वारा वार्ड़ क्रं.01 चौधरी मोहल्ला मनकेंड़ी रोड़ स्थित सामुदायिक शौचालय की निर्माणाधीन साईड का औचक निरिक्षण किया गया। साईड पर इस्तमाल हो रहे मटेरियल की जांच की गई जिसमे साईड पर यूज रेत को देखकर असंतुष्ट जाहिर की गई एव संबंधित ठेकेदार को अच्छी क्वालिटी की रेत इस्तमाल करने के सक्त निर्देश दिए गए जब इस संबंध में पाटन नगर परिषद के उपयंत्री स्पनिल जैन से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया की शासन के निर्देशानुसार यह रूटीन चैकिंग थी जिसमें नगर परिषद द्वारा निर्माणाधीन साईड की क्वालिटी एव मटेरियल की गुणवत्ता की जांच समय समय की जाती है। वार्ड़ क्रं.01 चौधरी मोहल्ला मनकेंड़ी रोड़ स्थित सामुदायिक शौचालय की निर्माणाधीन साईड का औचक निरिक्षण किया गया था जिसमें निरिक्षण के दौरान साईड पर रेत चैक की गई जो अच्छी क्वालिटी एव मिट्टी अधिक होने की वजह से संबंधित ठेकेदार को उच्च क्वालिटी की रेत इस्तमाल करने के निर्देश दिए गए है।




