मानव सभ्यता के विकास के आधार हैं भृगु : एच.पी.तिवारी

जबलपुर दर्पण। महर्षि भृगु सिर्फ एक ऋषि ही नहीं वल्कि एक परंपरा हैं। वे मानव सभ्यता के विकास के आधार हैं।उक्त उद्गार महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी ने भेड़ाघाट में आयोजित महर्षि भृगु प्राकट्योत्सव समारोह में व्यक्त किए। मुख्य अतिथि व भगवान परशुराम के कथाकार पं. रमेश शर्मा ने कहा कि महर्षि भृगु शब्दज्ञान,ब्रह्म ज्ञान,शिल्प ज्ञान,चिकित्सा व वनस्पति के साथ ही अग्नि के भी आविष्कारक हैं,जो की मानव सभ्यता के विकास का आधार बनी। समारोह की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री पं. योगेंद्र महंत ने की जबकि राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ.श्रद्धा तिवारी, पर्यटन विकास निगम के पूर्व संचालक अनिल तिवारी,समाजसेवी नीरज सिंह,शरद अग्रवाल व शिव पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। इस अवसर पर संयोजक पं. रघुवीर व्यास,अध्यक्ष डॉ. एच.पी.तिवारी, किशोर दुबे, जीवेश पांडे, सचिन मिश्रा, जगदीश दुबे, पवन तिवारी, अरवेन्द्र सिंह राजपूत, विमल व्यास, डी के शर्मा, राम शंकर शुक्ला, आशुतोष तिवारी, मालती व्यास, स्नेहा ज्योति सिंह, सत्य प्रकाश यादव, अर्चना गोस्वामी, रागिनी दीक्षित, श्रुतिकीर्ति मिश्रा, रत्ना दीक्षित, नीलम शर्मा, वंदना आनंद, पारुल गुप्ता, अनिल दुबे, महेश स्थापक, अनुराग व्यास,नरेश चौधरी, परशुराम मिश्रा, रामायण चौबे, राकेश श्रीवास्तव व संजय भगत सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।



