जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी त्रिदिवसीय प्रवास पर

जबलपुर दर्पण। पुरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज 21 से 23 अप्रैल तक जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। पूज्य महाराज श्री द्वारा स्थापित पीठ परिषद के संयोजक डॉ. एच. पी. तिवारी तथा आदित्य वाहिनी के संयोजक जीवेश पांडे ने बताया कि पूज्य महाराज जी का 21 तारीख को सुबह 6 बजे चित्रकूट एक्सप्रेस से जबलपुर आगमन हो रहा है। महाराज श्री के आवास की व्यवस्था गोपाल सदन , दमोहनाका में की गई है। 21 तारीख को शाम 6 बजे से पिसनहारी मढ़िया के पास पुलिस ग्राउंड में महाराज श्री की विराट धर्म सभा होगी। आनंद वाहिनी की संयोजक डॉ. श्रद्धा तिवारी ने बताया कि 22 तारीख को सुबह 11 : 30 से 2 बजे तक गोपाल सदन में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी व गुरुदीक्षा का कार्यक्रम होगा तथा शाम 6 बजे गोविंद गंज हितकारिणी के मैदान में धर्म सभा होगी। 23 तारीख को पूर्वान्ह 11:30 बजे से 2 बजे तक गोपाल सदन में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी तथा गुरुदीक्षा कार्यक्रम होगा। डॉ.प्रशांत दुबे व सुयश दुबे ने बताया की महाराज जी 23 तारीख की शाम 7 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। पूज्य महाराज श्री के पावन सान्निध्य में संपन्न होने जा रहे विविध आयोजनों में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह डॉ. एच.पी.तिवारी, जीवेश पांडे, डॉ.श्रद्धा तिवारी, डॉ.अभिलाष पांडे, पं.आलोक तिवारी,पं.आशीष त्रिवेदी, डॉ . सुधीर अग्रवाल,सचिन अवस्थी,सुयश दुबे, डॉ.प्रशांत दुबे,अंकित दुबे,असीम त्रिवेदी,प्रीति वाजपेई, सुरभी जैन,आलोक मिश्रा ,रामायण चौबे, डॉ.रोहित आचार्य व अभय प्यासी सहित समस्त शिष्य मंडल ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88