सिवनी दर्पण
अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा

सिवनी जबलपुर दर्पण । राजस्व एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम गोपालगंज में शुभम शुक्ला के घर से अवैध रूप से रखे गए 23 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। यह कार्यवाही नायब तहसीलदार हिमांशु कौशल, खाद्य निरीक्षक रवि मुकासी एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा की गई। मौके से सभी सिलेंडर जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की गई है।



