घरेलू गैस सिलेण्डर से ऑटो में गैस रिफलिंग करते आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गोराबाजार थाना प्रभारी सहदेव राम साहू से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलहरी खंदारी नाले के पास सुरेन्द्र खटीक नाम का व्यक्ति घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो मे गैस रिफ्लिंग का काम करता है,सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं गोराबाजार पुलिस के द्वारा दबिश दी गयी,जहॉ एक व्यक्ति टीन के टपरे मे घरेलू गैस सिलेण्डर कोे आटो मे गैस भरते हुये मिला, नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र खटीक उम्र 40 वर्ष निवासी बडी खेरमाई के पास थाना हनुमानताल बताया,टपरे की तलाशी लेने पर एचपी कम्पनी के 5 भरे एवं 2 खाली सिलेण्डर,एव अन्य सामग्री मिली जिसे जप्त करते हुए घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रूप से उपेक्षापूर्वक ज्वलनशील एलपीजी गैस भरना पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 285, भादवि एवं 3,7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।आरोपी को घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में अवैध गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षक बालगोविंद शर्मा,
सादिक अली,नीरज तिवारी थाना गोराबाजार के सहायक उप निरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



