मध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

ग्रामीणों ने जल संरक्षण कार्यक्रम में स्टाप डैम की मांग कर चेताया जल है, तो कल है।

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के कुम्ही से निकली हिरन नदी सतधारा घाट में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड सिहोरा नवांकुर संस्था प्रगति ग्राम विकास प्रस्फुटन एवं समाज कल्याण समिति खभरा और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कूम्ही सतधारा के द्वारा हिरन नदी सतधारा घाट में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत नवांकुर सेक्टर प्राभारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि जल संरक्षण मनुष्य, पशु, पक्षियों , के दैनिक जीवन को सुरक्षित करता है। जल संरक्षण मानव समाज में सुख समृद्धि का साधन जुटाना है। वर्तमान में जल बचाएंगे तो कल हमारी गली, मोहल्ला, गांव, शहर और देश सुरक्षित रहेगा। वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सतधारा स्टाप डैम की मांग कर स्टाप डैम के फायदे गिनाते हुए, बताया कि जल भराव से आसपास गांव के हेण्डपंपों का जल स्तर बढ़ जाना । फसलों का अधिक उपज होना। साग-सब्जी अधिक उत्पादन होना। मछलियों का संरक्षण किया जाना । मछुआरों को रोजगार मिलना और छोटे-छोटे नदी, नाले, व तालाबों मे जल भराव से पशु, पक्षियों व जानवरों को प्यास बुझाने जैसे फायदों को सतधारा घाट मै बताया गया। तत्पश्चात प्रशासन से हिरन नदी सतधारा स्टाप डैम की मांग किया। कार्यक्रम में गजेंद्र दीक्षित, मनीष व्यवहार, डॉक्टर कोमल श्रीवास, देवी पटेल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र पुरी, सुरेंद्र त्रिपाठी, आदि कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88