गौपालन संवर्धन से राष्ट्र होगा उन्नत और विकसित : स्वामी अशोकानंद

जबलपुर दर्पण। बाल लीलाओ मे श्रीकृष्ण ने घर परिवार के गौ पालन-पोषण को बल प्रदान किया, वही गौ सेवा के साथ-साथ बालपन से ही बच्चो को माता पिता और परिवार की परिस्थितिजन्य कार्यो मे सहयोग के लिए जागरूक किया। बचपन से सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर एकजुट रहना ही श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ का संदेश है। उक्त भावुकतापूर्ण उदगार नर्मदा तट भक्तिधाम ग्वारीघाट जबलपुर मे प्रख्यात कथावाचक, प्रेम मूर्ति परम पूज्य स्वामी अशोकानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण व्दिव्य महोत्सव के पंचम दिवस नंदोत्सव, श्रीकृष्ण लीलाओ के वर्णन मे कहे।
नंदोत्सव मे पधारे राज्य मंत्री जितेंद्र जामदार ( उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद म प्र) ने कहा कि युवाओ को संगठित होकर देश की आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए विशेष प्रयास करना चाहिए। श्रीकृष्ण और बाल गोपालो जैसे एकजुट होकर सत्कर्म और राष्ट्र निर्माण के कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर स्वामी विश्वक सेनाचार्य महाराज, राज्य मंत्री डा जितेंद्र जामदार, पं वेदांत शर्मा, नगिन रामदास पाटिल, जगदीश दीवान, करिश्मा शर्मा, सौ बेबी बाई पाटिल , सौ प्रीति सचिन पाटिल आदि उपस्थित रहे।