पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर,शहर एवं देहात थानों के 288 बदमाश पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एंव देहात थाना प्रभारियो को कोम्बिंग गस्त कर
थानों में लम्बित वारण्टों की तामीली,फरार आरोपी तथा ऐसे जिला बदर के आरोपी जिन्हें जिले कि राजस्व सीमा से बाहर किया गया था। तथा चाकूबाजों एंव सक्रिय बादमाशों की धर-पकड़ के आदेश के परिपालन में आज सुबह जिले की सभी थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षक के मार्गदर्शन में टीम गठित कर पुलिस टीम रवाना हुई। टीम के द्वारा पूर्व से चिन्हित वारंटियों,लंबित मामलों में फरार आरोपियों,सक्रिय बदमाशों, जिला बदर के आरोपियों के घरों पर आज सुबह दबिश देते हुए 91 गैरम्यादी वारण्ट,182 गिरफ्तारी वारण्ट,136 जमानती वारण्ट तामील करते हुये,गैरम्यादी एंव गिरफ्तारी वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया वहीँ 07 बदमाशों को चाकू के साथ एंव लम्बित मामलों 06 आरोंपियों एंव 02 आरोपियों को जिला बदर के आदेश का उल्लघंन करते हुये पकड़ा गया।




