मनचले आशिक ने 18 वर्षीय युवती को प्रेमचाल में फसाकर किया दुष्कर्म:आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले के मझौली थाना अंतर्गत 18 वर्षीय युवती के साथ सूने मकान में जबरजस्ती दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मझोली थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार मझौली थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके मोहल्ले में रहने वाला संदीप झारिया उम्र 24 साल ने पहले तो उससे जान पहचान बनाई फिर मेरा मोबाइल नंबर लेकर प्रेम का इजहार करके मोबाइल पर हमारी बाते होने लगी बोला में आप से बहुत प्यार करता हू और आपसे शादी करना चाहता हू। जब लड़की घर में अकेली थी तभी आरोपी ने पीडि़ता के सूने घर में जाकर ज्यादती कर के पीड़िता को डरा धमकाकर अपने घर आ गया जब लड़की ने शादी की बात की तो आरोपी ने शादी करने से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गांव से ही घेराबंदी कर दबोच लिया।



